किच्छा और सिरौली नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस की जीत

  • किच्छा में कांग्रेस के राजेश प्रताप सिंह ने भाजपा के संदीप अरोरा को 6077 मतों से हराया
  • सिरौली नगरपालिका अध्यक्ष के चुनाव में भी कांग्रेस की राशिदा ने दर्ज की शानदार जीत

किच्छा लोकपथ संदेश ब्यूरो
किच्छा और सिरौली नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस ने दोनों सीटों पर विजय हासिल की है। किच्छा नगर पालिका अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के राजेश प्रताप ने बड़ी जीत हासिल की है। वहीं सिरौली नगरपालिका अध्यक्ष के चुनाव में भी कांग्रेस की राशिदा ने शानदार जीत हासिल की है।
बुधवार को नई मंडी समिति परिसर में हुई काउंटिंग में किच्छा नगरपालिका अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के राजेश प्रताप सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के संदीप अरोरा को 6077 मतों से हराया। राजेश प्रताप सिंह को 19508 और संदीप अरोरा को 13431 वोट मिले।
कांग्रेस के राजेश प्रताप सिंह को पहले राउंड में 6988, दूसरे में 5950, तीसरे में 4338 और चौथे राउंड में 2232 मत मिले। वहीं भाजपा के संदीप अरोरा को पहले में 5283, दूसरे में 4869, तीसरे में 2203 व चौथे राउंड में 1076 मत मिले।