कांग्रेस ने रुद्रपुर व काशीपुर में मनरेगा बचाओ अभियान को दी धार

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल के आह्वान पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने “मनरेगा बचाओ अभियान” को गति देने के लिए जिलों और महानगरों में समन्वयकों की नियुक्ति की है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी पत्र के अनुसार उधम सिंह नगर जनपद के लिए सी. पी. शर्मा को समन्वयक बनाया गया है। वहीं नगर निगम रुद्रपुर की जिम्मेदारी सरदार जगदीश सिंह को सौंपी गई है। इसके अलावा नगर निगम काशीपुर के लिए मुशर्रफ हुसैन को समन्वयक नियुक्त किया गया है।

कांग्रेस नेतृत्व ने सभी नियुक्त समन्वयकों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटियों के साथ समन्वय स्थापित कर “मनरेगा बचाओ अभियान” के तहत चल रहे कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक आयोजित कराएं। साथ ही अभियान की प्रगति से प्रदेश कांग्रेस कमेटी को समय-समय पर अवगत कराना सुनिश्चित करें।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *