स्टेडियम रोड पर नशे में पुलिस कर्मी की शर्मनाक हरकत, किशोरी से छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज, आरोपी कांस्टेबल निलंबित

खबरें शेयर करें

पुलिस लाइन-स्टेडियम रोड पर नशे में धुत पुलिस कर्मी ने किशोरी से अभद्रता कर छेड़छाड़ की। किसी तरह से आरोपित के चंगुल से बचकर भागी किशोरी ने साथियों और स्वजन को सूचना दी। मामले की शिकायत पर पंतनगर थाना पुलिस ने आरोपित पुलिस कर्मी पर प्राथमिकी पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने आरोपित पुलिस कर्मी को निलंबित कर दिया है। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी पुत्री मनोज सरकार स्टेडियम में खेल प्रशिक्षण के लिए जाती है। शुक्रवार शाम को वह ोज की भांति मनोज सरकार स्टेडियम जा रही थी। जब वह पुलिस लाइन-स्टेडियम रोड के पास पहुंची तो नशे में धुत पुलिस कर्मी त्रिभुवन जोशी मिला। इस दौरान उसने उसका हाथ पकड़कर जबरन खींचा और अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर छेड़छाड़ की। इस पर उसकी पुत्री आरोपित पुलिस कर्मी से अपना हाथ छुड़ाकर वहां से भागी और स्टेडियम पहुंची। उसने अपने साथियों के साथ ही स्वजन को काल कर जानकारी दी। इसका पता चलते ही पीड़िता की मां और पिता भी पुलिस लाइन पहुंच गए। उन्होंने पुलिस से आरोपित पुलिस कर्मी पर कार्रवाई की मांग की।

 

थानाध्यक्ष पंतनगर नंदन सिंह रावत ने बताया कि शिकायत पर आरोपित पुलिस कर्मी त्रिभुवन जोशी पर बीएनएस की धारा सात, आठ और 75 के तहत प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है। जांच की जा रही है, इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि आरोपित कांस्टेबल त्रिभुवन जोशी को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उसकी अन्यत्र जिले में तबादला के लिए उच्चाधिकारियों से पत्राचार किया जा रहा है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *