हल्द्वानी मार्ग पर टेम्पो पलटा, दो महिलाओं की हालत गंभीर

खबरें शेयर करें

हल्द्वानी मार्ग पर दिनेशपुर मोड़ के पास आज दोपहर बड़ा हादसा हो गया। लालकुआं से यात्रियों को लेकर रुद्रपुर आ रहा टेम्पो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में कई यात्री घायल हो गए, जिनमें दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।

 

जानकारी के मुताबिक टेम्पो संख्या यूके 06 टीए 7183 को चालक अमीर हसन लालकुआं से चार यात्रियों को लेकर रुद्रपुर की ओर ला रहा था। नगला में तीन और लोग सवार हुए। इसी दौरान पीछे से आ रही एक बस का चालक लगातार प्रेशर हॉर्न बजा रहा था। तेज और लगातार हॉर्न से घबराए टेम्पो चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क से नीचे उतरकर पलट गया।

 

हादसे में 23 वर्षीय रंजति पुत्री विजय कुमार निवासी हल्दी तथा फूलबती पत्नी स्व. तुलसी निवासी हल्दी गंभीर रूप से घायल हुई हैं, जबकि अन्य यात्रियों को सामान्य चोटें आई हैं। चालक अमीर हसन ने बताया कि बस चालक द्वारा लगातार प्रेशर हॉर्न बजाने से वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों व चालक से घटना की जानकारी लेते हुए जांच शुरू कर दी है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *