रुद्रपुर में युवक पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला, आरोपी साजिद उर्फ मंत्री समेत 3–4 लोग फरार

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। शहर के जगतपुरा क्षेत्र में रविवार देर रात एक युवक पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता नवल किशोर साहनी ने आवास विकास रिपोर्टिंग चौकी में तहरीर देकर बताया कि 23 नवंबर की रात करीब 10 बजे उनका पुत्र रवि साहनी अपने मित्र शिवम साहनी के साथ घर लौट रहा था।

 

जैसे ही दोनों रविदास मंदिर के पास पहुंचे, तभी साजिद उर्फ मंत्री निवासी वार्ड नंबर 6, अपने 3–4 अज्ञात साथियों के साथ वहां आया और रवि को जबरदस्ती रोक लिया। आरोप है कि सभी के पास धारदार हथियार थे। उन्होंने पहले गाली-गलौज की और मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर हमलावरों ने रवि पर चाकू जैसे हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसके कंधे और सिर के पीछे गंभीर चोटें आईं।

 

हमले के बाद रवि लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हुए, जिसके बाद साजिद और उसके साथी “बाद में देख लूंगा” की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

 

पीड़ित परिवार भयभीत है और भविष्य में भी खतरा होने की बात कह रहा है। प्रार्थी ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई और उसके पुत्र की सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *