प्यार, रिश्ता और फिर धोखा — शादी का वादा कर युवती की अस्मत लूटी, अब किया इंकार

खबरें शेयर करें

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मंगलौर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती ने अपने मंगेतर पर धोखाधड़ी और दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि मंगेतर ने शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन अब विवाह से साफ इंकार कर रहा है।

 

पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक और युवती के बीच पिछले कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब दो महीने पहले दोनों के परिजनों की सहमति से रिश्ता तय हुआ था और शादी की तारीख आगे तय की गई थी। इसी दौरान युवक ने शादी का भरोसा दिलाकर युवती से संबंध बनाए, जो करीब एक महीने तक चलता रहा।

 

आरोप है कि जब युवती के परिजन शादी की बात पक्की करने युवक के घर पहुंचे, तो उसने विवाह से साफ इंकार कर दिया। इस पर पीड़िता ने गहरा सदमा झेलते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।

 

मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्य जुटाकर जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *