पचास रुपये के विवाद में चचेरे भाई ने किया हमला, पति-पत्नी दोनों घायल

खबरें शेयर करें

किच्छा, संवाददाता।

वार्ड नंबर छह पुरानी गल्ला मंडी में मामूली पैसों के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। चचेरे भाई से पचास रुपये न मिलने पर एक युवक ने घर में घुसकर भाई और भाभी पर लोहे के कड़े से हमला कर दोनों को घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

पीड़ित विकास पुत्र स्व. महेन्द्र कुमार ने बताया कि चार नवंबर की रात वह पीलीभीत से लौटने के बाद होटल से खाना लेने निकला था। रास्ते में उसका चचेरा भाई शिवम पुत्र सतीश मिला, जिसने पचास रुपये मांगे। उसने होटल से लौटकर देने की बात कही तो शिवम गाली-गलौज करने लगा।

 

इसके बाद शिवम घर में घुस आया और पीछे से लोहे के कड़े से हमला कर दिया। बीच-बचाव को आई विकास की पत्नी पर भी उसने बेरहमी से वार किए। दोनों को सीएचसी किच्छा में भर्ती कराया गया, जहां से विकास को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *