एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने उपनिरीक्षकों के किए तबादले

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री मणिकांत मिश्रा ने जनपद में पुलिसिंग को प्रभावी बनाने हेतु उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। आदेशानुसार उपनिरीक्षक होशियार सिंह को चौकी आदर्श कॉलोनी, रुद्रपुर से हटाकर चौकी लोहियाहेड, थाना झनकईया का प्रभारी बनाया गया है। उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह बिष्ट को पुलिस लाइन्स रुद्रपुर से चौकी आदर्श कॉलोनी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में उपनिरीक्षक प्रदीप शर्मा को थाना झनकईया से थाना दिनेशपुर भेजा गया है, जबकि उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार को चौकी रम्पुरा, रुद्रपुर से स्थानांतरित कर चौकी शिवराजपुर पट्टी, कोतवाली कुंडा का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस विभाग के अनुसार यह फेरबदल प्रशासनिक आवश्यकताओं के मद्देनजर किया गया है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *