दर्दनाक हादसा — ट्रैक्टर की चपेट में आने से तीन साल की बच्ची की मौत, गांव में मातम”

खबरें शेयर करें

हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। ट्रैक्टर की चपेट में आने से तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान गौरी (3) पुत्री उमेश निवासी बाकरपुर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, गौरी अपने ताऊ के घर से लौट रही थी, तभी गांव निवासी समीर पुत्र निसार पंपिंग सेट लेकर ट्रैक्टर से खेत की ओर जा रहा था। इस दौरान गौरी अचानक ट्रैक्टर के आगे आ गई और चालक के कुछ समझने से पहले ही ट्रैक्टर बच्ची पर चढ़ गया।

घटना में गौरी की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूचना मिलने पर भिक्कमपुर चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह नेगी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

रुड़की और लक्सर की ये दोनों घटनाएं प्रदेश में कानून और जनसुरक्षा की गंभीर चुनौति

यों को उजागर करती हैं।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *