जिले में एफडीए की छापेमारी: 50 क्विंटल संदिग्ध रसगुल्ले जब्त

खबरें शेयर करें

देहरादून। दीपावली के त्योहार से पहले खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) उत्तराखंड ने पटेलनगर में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान समृद्धि भवन के बेसमेंट में 50 क्विंटल रसगुल्ला बरामद हुआ, जिसकी गुणवत्ता संदिग्ध पाई गई। बरामद मिठाइयाँ अलग-अलग कंपनियों की थीं और शहर के लगभग 15 दुकानों में सप्लाई की जा चुकी थीं।

निरीक्षण में यह भी सामने आया कि कई दुकानदारों के पास खाद्य लाइसेंस नहीं था। एफडीए टीम ने ऐसे दुकानदारों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी। रसीदों में केवल दुकानों के नाम दर्ज थे, पता नहीं लिखा गया था। 1 किलो रसगुल्ले की कीमत केवल 111.76 रुपए दर्ज की गई थी, जो इस महंगाई के समय आश्चर्यजनक है।

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश सिंह ने बताया कि उपायुक्त गढ़वाल मंडल आरएस रावत और सहायक आयुक्त मनीष सयाना के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। अभियान के तहत हरियाणा निर्मित मिठाइयों के नमूने जांच के लिए लिए गए।

एफडीए ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि केवल लाइसेंसधारी दुकानों से ही मिठाइयाँ खरीदें और किसी भी संदिग्ध उत्पाद की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि यह अभियान दीपावली तक लगातार जारी रहेगा और बाजार में किसी भी अवैध या गुणवत्ता रहित खाद्य पदार्थ को नहीं आने दिया जाएगा।

 


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *