कल देहरादून में नगर निगम को मिलेगा अटल निर्मल नगर पुरस्कार 2025

खबरें शेयर करें

रूद्रपुर। नगर निगम रूद्रपुर को स्वच्छता और शहरी विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘अटल निर्मल नगर पुरस्कार 2025’ के लिए चयनित किया गया है। यह सम्मान 1 अक्टूबर को देहरादून स्थित मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार स्वरूप नगर निगम को 25 लाख रुपये की नगद राशि दी जाएगी।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी रूद्रपुर के पहले आयुष्मान आरोग्य केन्द्र का वर्चुअल उद्घाटन भी करेंगे। सिंह कालोनी में स्थापित यह स्वास्थ्य केन्द्र शहर के हजारों जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराएगा। नगर निगम क्षेत्र में कुल आठ ऐसे केन्द्र खोलने की योजना है। प्रत्येक केन्द्र पर चिकित्सक, फार्मासिस्ट और नर्स सहित पांच सदस्यीय स्टाफ तैनात रहेगा।

 

महापौर विकास शर्मा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि यह पुरस्कार नगर निगम और नागरिकों की साझा मेहनत का परिणाम है। उन्होंने सफाई कर्मियों, अधिकारियों और नगरवासियों की भूमिका को सराहा। उन्होंने बताया कि नगर निगम नई सेवाओं की शुरुआत भी कर रहा है, जैसे ई-श्रमिक कार्ड, समाज कल्याण योजनाओं की सुविधा, राशन कार्ड बनवाना और सीएससी सेंटर संचालन।

 

नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल ने बताया कि यह नगर निगम को तीसरा बड़ा पुरस्कार है। इससे पहले स्कॉच पुरस्कार और सुंदर लाल बहुगुणा पुरस्कार मिल चुका है। निगम जल्द ही कचरा उठाने के लिए 25 नई गाड़ियाँ भी प्राप्त करेगा।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *