मोबाइल के पैसों के विवाद में दुकानदार भाइयों पर हमले का आरोप, दोनों घायल

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। खेड़ा क्षेत्र में मोबाइल के पैसों को लेकर दो दुकानदार भाइयों पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मोहल्ले के ही कुछ लोग लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दोनों को घायल कर गए। घायलों का उपचार अस्पताल में कराया गया।

 

जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम मोबाइल के रुपयों को लेकर दुकानदार भाइयों और मोहल्ले के एक युवक के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर उक्त युवक अपने परिजनों के साथ दुकान पर पहुंचा और वहां लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में दोनों भाई घायल हो गए और दुकान में तोड़फोड़ भी की गई।

 

इस घटना का वीडियो गुरुवार रात सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला पुलिस तक पहुंचने पर जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपितों पर कार्रवाई की मांग की है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *