छात्रसंघ चुनाव” नामांकन प्रकिया के दौरान पहले विवाद, मारपीट फिर फायरिंग से दहशत

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के नामांकन के बीच बुधवार को बवाल हो गया। दो छात्र गुटों में कहासुनी इतनी बढ़ी कि मामला हाथापाई तक पहुँच गया। इसी बीच एक पक्ष की ओर से हवाई फायरिंग कर दी गई। गोली चलने की आवाज से कैंपस और आसपास अफरा-तफरी मच गई।

 

मौके पर मौजूद छात्र जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। गनीमत रही कि कोई गोली का शिकार नहीं हुआ। सूचना पर कोतवाली पुलिस दल-बल के साथ पहुँची और हालात पर काबू पाया। दोनों गुटों को अलग किया गया और कई वाहनों को कब्जे में लिया गया।

 

जानकारी के मुताबिक छात्रसंघ अध्यक्ष पद के दावेदार रजत बिष्ट और नागेंद्र गंगवार के समर्थक बड़ी संख्या में कॉलेज गेट पर मौजूद थे। इस दौरान किसी बात पर दोनों ओर से तकरार हो गई। देखते ही देखते लात-घूसे और लाठी-डंडे चलने लगे।

फायरिंग की खबर फैलते ही कॉलेज परिसर में दहशत फैल गई। पुलिस ने छात्रों को खदेड़कर भीड़ तितर-बितर कर दिया

छात्रसंघ चुनाव को लेकर पहले से ही शहर में तनाव का माहौल था। इस घटना के बाद कॉलेज प्रशासन और अभिभावकों की चिंता और गहरा गई है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *