अवैध तमंचा व कारतूस संग युवक गिरफ्तार

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। पुलिस ने देर रात चैकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले का रहने वाला है। उसके खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

 

जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात उपनिरीक्षक जितेन्द्र सिंह व टीम रात्रि गश्त पर थी। गल्ला मंडी तिराहे से होकर पुलिस जब सिब्बल सिनेमा रोड की ओर बढ़ी तो एक युवक संदिग्ध हालात में पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस ने रोककर पूछताछ की तो युवक घबरा गया। तलाशी लेने पर उसकी पैंट से एक 315 बोर का तमंचा और जेब से एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी की पहचान अमन पाण्डेय (24) निवासी ग्राम करीमपुर सरकी थाना भोट, जिला रामपुर (उप्र) के रूप में हुई। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि पकड़े गए युवक से लाइसेंस मांगा गया लेकिन वह पेश नहीं कर सका। युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *