रूद्रपुर में दो कारों की भिड़ंत के बाद हाईवे पर हंगामा, समझौते से निपटा मामला

खबरें शेयर करें

रूद्रपुर। शहर में रविवार को हाईवे पर दो कारों की आपसी भिड़ंत के बाद बड़ा हंगामा खड़ा हो गया। जानकारी के अनुसार, लालपुर और भुरारानी क्षेत्र के दो कार सवारों की गाबा चौक पर गाड़ियां टकरा गईं। हादसे के बाद मौके पर पहले तो दोनों पक्षों में बहसबाजी हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

 

फोन पर सूचना मिलते ही दोनों पक्षों के समर्थक हाईवे पर जुटने लगे, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति बिगड़ती देख मौके पर राजनीतिक दलों से जुड़े स्थानीय नेता भी पहुंच गए। दोनों पक्षों में तकरार बढ़ने पर विवाद बाजार पुलिस चौकी तक पहुंच गया, जहां एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा चलता रहा।

 

काफी देर तक चली नोकझोंक के बाद अंततः संभ्रांत लोगों की मध्यस्थता से विवाद सुलझा लिया गया। सिटी क्लब में हुई वार्ता के बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मामला समाप्त कर दिया। हालांकि, हाईवे पर हुई इस घटना और इसके बाद की गर्मागर्मी ने सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोरीं।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *