निवेश के नाम पर 6 लाख की ठगी, केस दर्ज

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। निवेश के नाम पर एक व्यक्ति से 6 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित राम प्रकाश शर्मा निवासी विम स्कायर कॉलोनी ने कोतवाली रुद्रपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया कि जुलाई 2024 में देवेंद्र कुमार निवासी संभल, खुद को एफएक्स स्टॉक कॉरपोरेशन लिमिटेड गुरुग्राम का सेल्स मैनेजर बताते हुए उससे मिला। उसने कंपनी के नियम और पहचान पत्र दिखाए तथा जूम मीटिंग में कंपनी के प्लान की जानकारी संदीप खोखकर ने दी। कंपनी मालिक दीपक मलिक निवासी रोहतक को भी इसमें शामिल बताया गया।

 

शिकायत के अनुसार, पीड़ित ने दो खातों में 3-3 लाख रुपये जमा किए। कुछ महीनों तक ब्याज मिला, लेकिन बाद में भुगतान बंद हो गया और मूलधन लौटाने से भी इनकार कर दिया गया। पुलिस ने देवेंद्र कुमार, संदीप खोखकर और कंपनी मालिक दीपक मलिक के खिलाफ धोखाधड़ी और षड्यंत्र की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *