हल्द्वानी निवासी के साथ 68 लाख की ऑनलाइन ठगी, पूर्व में भी बन चुका था शिकार

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। साइबर अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी ठगी को अंजाम दिया है। हल्द्वानी के एक व्यक्ति से ऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर करीब 68 लाख रुपये हड़प लिए गए। पीड़ित ने रुद्रपुर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मां शक्ति विहार कटघरिया पनियाली हल्द्वानी निवासी भास्कर सिंह पुत्र खीम सिंह ने बताया कि एक नवंबर 2023 को उनके मोबाइल नंबर पर लिंक भेजा गया। लिंक खोलने पर Diamonddex नाम की कंपनी के प्रतिनिधि बनकर ऑनलाइन ट्रेडिंग से पैसे को चार गुना करने का झांसा दिया गया। भास्कर सिंह के मुताबिक, पूर्व में भी उनके साथ साइबर ठगी हो चुकी थी और पैसों की आवश्यकता के चलते उन्होंने इस बार भरोसा कर लिया।

 

इसके बाद अलग-अलग मोबाइल नंबरों से व्हाट्सएप संदेश आने लगे और निवेश करने के लिए प्रेरित किया गया। शुरुआत में 5000 रुपये जमा करने पर अगले दिन खाते में 10,000 रुपये आने से उनका विश्वास और बढ़ गया। धीरे-धीरे एक नवंबर 2023 से 26 जुलाई 2025 तक विभिन्न खातों में कुल 68,31,230 रुपये ट्रांसफर कर दिए गए। लेकिन जब रिटर्न मिलना बंद हुआ तो उन्हें धोखाधड़ी का अहसास हुआ। साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है..


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *