मंगलवार को बंद रहेंगे ऊधमसिंह नगर के सभी स्कूल

खबरें शेयर करें

रूद्रपुर। जिले में बारिश के यलो अलर्ट के चलते आज यानी मंगलवार को सभी सरकारी, गैर सरकारी स्कूल बंद रहेगें। मौसम विभाग के अनुसार 4 सितम्बर तक कहीं-कहीं भारी वर्षा, गर्जन व आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। इसी क्रम में ऊधमसिंह नगर जिले को 2 सितम्बर को यलो अलर्ट की श्रेणी में रखा गया है। लगातार बारिश से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार जिले में संचालित सभी राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) और सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन मंगलवार को बंद रहेगा।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *