रूद्रपुर में डम्पर की टक्कर से व्यक्ति की मौत मामले में केस दर्ज

खबरें शेयर करें

रूद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र के इन्द्रा चौराहे पर हुई सड़क दुर्घटना में 48 वर्षीय सुरेन्द्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक 26 अगस्त की शाम करीब 3 बजे सुरेन्द्र सिंह अपने सहकर्मी अभिजीत सिंह के साथ मोटरसाइकिल संख्या UK06X8691 से किच्छा से कम्पनी का कार्य निपटाकर एसपी सॉलवेन्ट फैक्ट्री, काशीपुर रोड की ओर जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार और ओवरलोड डम्पर संख्या UK-06-CC-6848 ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

 

टक्कर लगते ही बाइक चालक अभिजीत सिंह सड़क पर गिरकर बच गए लेकिन पीछे बैठे सुरेन्द्र सिंह डम्पर की चपेट में आकर बुरी तरह कुचल गए और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डम्पर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटना को स्थानीय लोगों ने अपनी आंखों से देखा। हादसे में मृतक का पर्स, एटीएम कार्ड और अन्य सामान भी गायब हो गया जबकि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।

 

सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। मृतक की बेटी प्रियंका सिंह ने देर से रिपोर्ट दर्ज कराई क्योंकि परिवार अंतिम संस्कार और शोक में व्यस्त था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर फरार डम्पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *