जिला बार एसोसिएशन उधमसिंह नगर की नयी कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह सम्पन्न

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। जिला बार एसोसिएशन उधमसिंह नगर रुद्रपुर की वर्ष 2025-26 की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह शनिवार को जिला न्यायालय परिसर में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि न्यायाधीश सिकंदर कुमार त्यागी ने माँ शारदा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

 

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि बार काउंसिल के चेयरमैन श्री राकेश गुप्ता, डॉ. महेन्द्र सिंह पाल, पूर्व सदस्य श्री हरीश नेगी, जिलाधिकारी श्री नितिन भदौरिया व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री मणिकांत मिश्रा मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत कार्यकारिणी ने बुके व माल्यार्पण कर किया।

 

कार्यक्रम की शुरुआत बनवासी कल्याण छात्रावास की बालिकाओं द्वारा स्वागत गीत से हुई। इसके बाद निवर्तमान पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बुके भेंट कर शुभकामनाएं दीं। चुनाव अधिकारी नवीन चन्द ने कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें अध्यक्ष पद पर संजीव फौगाट, उपाध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह बिट्टा व लोकेन्द्र सिंह, सचिव जसवंत सिंह, कोषाध्यक्ष कुलबीर सिंह, उपसचिव मनोज सामन्त, लेखा परीक्षक गिरिराज कुमार, पुस्तकालय अध्यक्ष गिरीश चन्द्र चतुर्वेदी शामिल हैं। कार्यकारिणी सदस्य वरिष्ठ वर्ग से शाहिद हुसैन व जगदीश बिष्ट तथा कनिष्ठ वर्ग से लालू प्रसाद, अभिषेक गुप्ता व अंकित सिडाना को चुना गया।

 

समारोह में जिले के तमाम वरिष्ठ अधिवक्ता, पूर्व अध्यक्ष, न्यायिक अधिकारी और अधिवक्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने अतिथियों का आभार जताया।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *