नैनीताल के धारी क्षेत्र के युवक ने बाजपुर में लगाई फांसी, मौत

खबरें शेयर करें

बाजपुर। शुक्रवार की देर शाम नैनीताल जिले के ब्लॉक धारी के पुट गांव चूढ़ीमढ़ निवासी 27 वर्षीय भरत सिंह पुत्र जीवन सिंह ने फांसी के फंदे पर लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहंुची कोतवाली पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और शव को पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी शुरू कर दी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भरत सिंह ग्राम रेंहटा थित एक कंपनी में जॉब करता था। वह बाजपुर के वार्ड 1 मझराप्रभु में एक किराये के मकान में रहता था। शुक्रवार को देर शाम तक ज बवह अपने कमरे से बाहर नहीं निकला और कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो भरत सिंह पंखे पर लटका था। वहीं पुलिस ने उसके शव को नीचे उतारा और अस्पताल में भेज दिया। पुलिस ने बताया कि अभी आत्महत्या का कारण अज्ञात है परिजनों को सूचना दे दी गई है। वहीं पुलिस ने बताया कि जांच की जायेगी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण का पता चलेगा।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *