नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज..

खबरें शेयर करें

खटीमा में 13 वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी पांच महीने की गर्भवती है। पुलिस ने आरोपी दोनों युवकों के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ विमल रावत ने बताया कि दोनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करती है। उनकी 13 वर्षीय पुत्री ने उन्हें बताया कि मार्च 2025 को गांव के दो युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। उस वह घर पर अकेली थी। पीड़िता ने बताया कि उसके बाद जब वह घर पर अकेली थी, दोनों युवकों ने बाद में भी घर पर अकेली होने के दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया लेकिन उनकी पुत्री डर के चलते किसी को नहीं बताया लेकिन उसके गर्भवती होने पर दुष्कर्म का पता चला।

 

कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी दोनों युवकों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *