गौवंशिय पशु के साथ कुकर्म के आरोप में पुलिस ने चाकू के साथ युवक को किया गिरफ्तार 

खबरें शेयर करें

काशीपुर। गौवंशिय पशु के साथ कुकर्म करने के आरोपी युवक को पुलिस ने चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अब आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश करेगी।

शुक्रवार की रात कटोराताल चौकी प्रभारी विपुल जोशी पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी की एक संदिग्ध युवक कब्रिस्तान के अंदर खड़ा है जिसके पास अवैध हथियार हो सकता है। मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस टीम नौगजा स्थित कब्रिस्तान पहुंच गई। जहां पर उनको एक संदिग्ध युवक घूमता हुआ दिखाई दिया। जिसको टीम ने दौड़कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध रामपुरिया चाकू बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम शावेज़ उर्फ गोली पुत्र इम्तियाज निवासी काली बस्ती वार्ड नंबर 10 बांसफोड़ान बताया। एसआई विपुल जोशी ने बताया कि पकड़े गए युवक ने पूछताछ के दौरान कहा कि उसने ही गोवंश पशु के साथ गलत काम किया है। आरोपी को अब चालान के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *