शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ सीएम धामी की सौगात, चमोली और नैनीताल में सैनिक विश्रामगृह बनाने की घोषणा

खबरें शेयर करें

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राजधानी देहरादून स्थित गांधी पार्क के शहीद स्मारक पर एक भावनात्मक और गरिमामय कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जहां कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी, वहीं उनके सम्मान में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं।

सीएम धामी ने ऐलान किया कि चमोली के कालेश्वर में ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक और सैनिक विश्राम गृह का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही नैनीताल में भी एक नया सैनिक विश्राम गृह बनाया जाएगा, जिससे उत्तराखंड के वीर सैनिकों और उनके परिजनों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड एक सैनिक बहुल राज्य है और यहां के युवाओं की देशभक्ति असाधारण है। ऐसे में पूर्व सैनिकों के सम्मान और कल्याण के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि उपनल के माध्यम से पूर्व सैनिकों को विदेशों में रोजगार दिलाने की योजना बनाई गई है, जिसमें 50 प्रतिशत सिविलियन भी शामिल होंगे। अब तक उपनल के जरिए 22 हजार लोगों को रोजगार मिल चुका है, और इनके विनियमितीकरण की प्रक्रिया भी तेज़ी से चल रही है।

कार्यक्रम में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, कारगिल युद्ध में भाग ले चुके वीर सैनिक, और वीरांगनाएं भी मौजूद रहीं। सभी ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों को सम्मानित किया।

उत्तराखंड सरकार की यह पहल न केवल शहीदों के सम्मान को दर्शाती है, बल्कि यह भी सिद्ध करती है कि सरकार उनके परिजनों और पूर्व सैनिकों की सुविधा और गरिमा के लिए पूरी तरह संकल्पबद्ध है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *