डिजिटल अरेस्ट कर पूर्व सैनिक के खाते से निकालवा लिए थे नौ लाख रुपये, पुलिस को सूचना मिलते ही खात होल्ड कराकर चार लाख बचाए, मुकदमा दर्ज

खबरें शेयर करें

खटीमा। चकरपुर के पूर्व सैनिक से डिजिटल अरेस्ट कर नौ लाख रुपये ठगी के मामले में पुलिस ने चार लाख रुपये वापस पूर्व सैनिक को दिला दिए हैं। पुलिस की तत्पर्यता से पूर्व सैनिक का एकाउंट होल्ड कर दिया गया था। जिससे चार लाख रुपया पूर्व सैनिक के खाते में वापस आ गया7 कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

चकरपुर निवासी पूर्व सैनिक गोपाल सिंह बिष्ट ने पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि 24 जून 2025 को एक मोबाइल से उनको फोन आया, जिसमें एक महिला बोल रही थी कि उनके आधार कार्ड नंबर का दुरुपयोग हो रहा है। जिस पर उनके विरुद्ध अपराध शाखा मुंबई में रिपोर्ट दर्ज हुई है, जिससे वह घबरा गए। महिला ने उनके आधार कार्ड नंबर का मिलान करवाया। उसके बाद उक्त महिला ने कॉन्फ्रेंस में दूसरे व्यक्ति से बात करवाई। उस व्यक्ति ने कहा कि उनके नाम से मनी लॉन्ड्रिंग हो रही है। इसके लिए उनके बैंक खातों की जांच होगी।

जिसके बाद उन्होंने अपने सारे खाते नंबर बता दिए। उसके बाद उक्त व्यक्ति ने बैंक में जाकर पांच लाख रुपये का चेक एक खाते में जमा करने को कहा। जिसके बाद उनके विरुद्ध कार्रवाई नहीं होगी। इसके बाद उन्होंने उसके बताए गए खाते में पांच लाख रुपये जमा कर दिए। उसके बाद 26 जून को खाते में चेक के माध्यम से चार लाख रुपये जमा करवाए। उसके बाद उक्त व्यक्ति की वीडियो कॉल बंद हो गई। उसके बाद उन्होंने बैंक जाकर छानबीन करवाई ,तो उन्हें धोखाधड़ी का अहसास हुआ। कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि जब भी कोई ऐसा मामला होता है तो उसकी तत्काल सूचना पुलिस को दें ताकि समय पर कार्रवाई कर जनता को नुकसान से बचाया जा सके।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *