बाइक की टक्कर में अभिसूचना इकाई के एसआई घायल,अस्पताल में भर्ती।

खबरें शेयर करें

खटीमा। खटीमा निवासी अभिसूचना विभाग में एसआई की बाइक को एक बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गए।एम्बुलेंस से उन्हें खटीमा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया ।

गुरुवार को खटीमा निवासी साबिर अली जो बनबसा में अभिसूचना विभाग में एसआई पद पर तैनात है ड्यूटी के बाद देर शाम बाइक से घर लौट रहे थे कि पीछे से एक अन्य बाइक जिस पर तीन लोग बैठे थे जबरदस्त टक्कर मार दी । जिसमें अभिसूचना एसआई की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। एम्बुलेंस से उन्हें एक निजी अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं बाइक को टक्कर मारने वाले बाइक सवार भी चोटिल हुए है जिन्हें इलाज के लिए टनकपुर भर्ती कराया गया है।खटीमा बनबसा रोड पर बढ़ती दुर्घटनाएं चिंता के विषय बनी हुई है।पिछले सप्ताह ही खटीमा स्पेशल ब्रान्च के सहायक इंस्पेकटर मुकेश पाल के पुत्र तनिष्क की बाइक लावारिस पशु से टकरा गई थी जिससे उसकी मौत हो गई थी।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *