रुद्रपुर को 5.66 करोड़ की विकास सौगात, 52 कार्यों को मिली मंजूरी

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। नगर निगम ने शहरवासियों को बड़ी सौगात देते हुए 5.66 करोड़ रुपये की लागत से 52 विकास कार्यों को मंजूरी दी है। महापौर विकास शर्मा ने बताया कि सभी 40 वार्डों में सड़कों, नालियों, पुलियों, धार्मिक स्थलों और पार्कों के सौंदर्यीकरण जैसे कार्य किए जाएंगे। टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और जल्द ही निर्माण कार्य भी धरातल पर नजर आएंगे।

महापौर ने बताया कि उनके कार्यकाल के पांच महीने पूरे होने से पहले ही विधायक निधि से अधिक विकास कार्य स्वीकृत हो चुके हैं। साथ ही गांधी पार्क के कायाकल्प, कल्याणी नदी के उद्धार और ड्रेनेज सिस्टम जैसे ड्रीम प्रोजेक्टों के लिए प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं। स्ट्रीट लाइट्स के लिए भी 4 करोड़ का प्रस्ताव तैयार है। महापौर ने भरोसा दिलाया कि जनता से किए वादों को पूरा किया जाएगा और विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *