एक व्यक्ति द्वारा महिला से मोबाइल और नगदी लूटने का आरोप।

खबरें शेयर करें

खटीमा

एक महिला ने पुलिस को तहरीर सौप कर कोचिंग सेन्टर में काम दिलाने के बहाने सुनसान जगह ले जाकर मोबाइल और नगदी लूटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यूपी पीलीभीत कोतवाली हाल निवासी खेतलसडा निवासी महिला ओमवती पत्नी कालीचरण ने 28 जून को थाने में सौंपी तहरीर में कहा कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे कोचिंग सेंटर में काम दिलाने को कहकर सुनसान स्थान ले जाकर धमकाया गया और उसका मोबाइल, 1500 रुपए नगद एवं आधार कार्ड लूट लिया गया तथा जान से मारने की धमकी दी गई।पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर एक अभियुक्त अशोक बाल्मीकि निवासी वार्ड 16 को गिरफ्तार कर जांच एस आई किशोर पंत को सौंप दी है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *