घास काटते समय पहाड़ी से गिरी महिला, घायल

खबरें शेयर करें

बागेश्वर, संवाददाता

कपकोट के बेड़ा मझेड़ा निवासी एक महिला घास काटते समय पहाड़ी से गिर गई। घायलावस्था में परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां उसका इलाज चल रहा है। उसके सिर व शरीर पर 12 टांके लगाए गए हैं। अत्यधिक रक्त स्राव के कारण महिला कमजोर हो गई है।

जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बेड़ा मझेड़ा निवासी 75 वर्षीय उमा जोशी पत्नी रमेश जोशी मंगलवार की सुबह घास काटते के लिए पास के ही जंगल गई थी। घास काटते समय उसका पैर फिसल गया और वह पहाड़ी से गिर गई। गिरने से गंभीर रूप से चोटिल हो गई। साथ में गई अन्य महिलाओं ने इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना के बाद परिज उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाए हैं। महिला के सिर और कमर में गंभीर चोट है। उपचार कर रहे डॉक्टर अरुण प्रकाश ने बताया की महिला के सिर और शरीर में 12 से अधिक टांके लगे है। फिलहाल महिला को जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वह खतरे से बाहर है।

25 बीजीएच 04 पी: जिला अस्पताल में भर्ती उमा जोशी।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *