एसएसपी मणिकांत मिश्रा की सख्ती का असर, पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

खबरें शेयर करें

ऊधम सिंह नगर जिले के गदरपुर से एक सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पत्नी की हत्या कर फरार हुए आरोपी को गदरपुर थाना पुलिस ने सिर्फ 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के कड़े रुख और त्वरित कार्रवाई के चलते यह गिरफ्तारी संभव हो पाई। घटना 21 जून की शाम की है। मीरापुर मीरगंज, रामपुर निवासी इस्तकार ने गदरपुर थाना पुलिस को तहरीर दी कि उसकी बहन मुर्सलीन जहां, जो धीमरखेड़ा गदरपुर में अपने पति शादाब के साथ रहती थी, की हत्या कर दी गई है। इस्तकार के अनुसार, शादाब ने अपने पिता नवाब हुसैन, भाई नदीम और रिश्तेदार समद के साथ मिलकर मुर्सलीन को पहले प्रताड़ित किया और फिर चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। गदरपुर पुलिस ने सुरागरसी, पतारसी और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की और अभियुक्त की धरपकड़ में जुट गई।

22 जून को पुलिस ने नामजद आरोपी शादाब को काशीपुर रोड पर विश्राम गृह के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। पूछताछ में शादाब ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह नशा करता है और खाना मांगने को लेकर पत्नी से विवाद हुआ था। इसी झगड़े के दौरान उसने मुर्सलीन के पेट में चाकू से कई वार कर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने शादाब के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) और आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी से आगे की पूछताछ और आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। यह कार्रवाई एसएसपी मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में अपराधियों के खिलाफ लगातार चल रहे सख्त अभियान का हिस्सा है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *