जिले में एक इंस्पेक्टर और आठ दरोगाओं के हुए ट्रांसफर

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने शनिवार को जिले के विभिन्न कोतवाली, थाने और चौकियों पर तैनात एक इंस्पेक्टर और आठ दरोगाओं का स्थानांतरण किए हैं।

शनिवार को एसएसपी ने सूची जारी कर बताया कि कोतवाली खटीमा में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद जोशी की निरीक्षक पद पर पदोन्नति होने उनको पुलिस कार्यालय रुद्रपुर में नियुक्त की गई है। वही रुद्रपुर कोतवाली में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक ललित मोहन रावल का वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली खटीमा, उपनिरीक्षक संतोष देवरानी का कोतवाली काशीपुर से प्रभारी चौकी नादेही, धीरज टम्टा का प्रभारी चौकी सूतमिल से कोतवाली रुद्रपुर ट्रांसफर हुआ है। जबकि उपनिरीक्षक इन्द्र सिंह ढेला का कोतवाली सितारगंज से प्रभारी चौकी सूतमिल, संजय सिंह का प्रभारी चौकी नादेही से कोतवाली काशीपुर, जितेन्द्र कुमार का प्रभारी चौकी बिगवाड़ा से थाना कुंडा, सुरेन्द्र रिंगवाल का प्रभारी चौकी लालपुर से प्रभारी चौकी बिगवाड़ा और बसंत प्रसाद का थाना गदरपुर से प्रभारी चौकी लालपुर में स्थानांतरण किया गया है। एसएसपी ने स्थानांतरण हुए सभी अधिकारियों को नए पदों पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *