महिला की फर्जी आईडी बनाकर धमकाने व गंदे कमेंट करने का आरोप-पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की

खबरें शेयर करें

सितारगंज। शक्तिफार्म की महिला की फोटो लगाकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने सोशल मीडिया में फर्जी आईडी बनायी है। जिसमें अभद्र कमेंट किये जा रहे हैं। महिला ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

महिला ने कोतवाली में दर्ज कराये मुकदमे में कहा है कि जनवरी 2025 में अज्ञात व्यक्ति ने उसकी फोटो डालकर कई सारे आईडी बनाकर आशिफ खान, यामिन अली, विष्णू चौधरी, लता ककोरिया, मोनिका विश्वास नाम से प्रोफाईल बनाकर गंदे-गंदे कमेंट कर रहा है। दोस्त व रिश्तेदार जुडे़ हुए हैं। उन्हें भी गंदे कमेंट भेज रहा है। आरोपी चेटिंग करके महिला को बहुत परेशान कर रहा है। आरोपी ने अपना एक मोबाइल नम्बर भेजकर बात करने को कहा है। बात करने से मना करने पर बदनाम करने व जान से मारने की धमकी तथा उसकी बिटया के साथ अप्रिय घटना की चेतावनी दे रहा है। महिला के अनुसार वह उसकी व उसके परिजनों की हर गतिविधियों की जानकारी रख रहा है। एसएसआई विक्रम सिंह धामी ने बताया कि महिला की तहरीर पर शनिवार को मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *