कोतवाली में तैनाती के दिन ही हेड कांस्टेबल की मौत..

खबरें शेयर करें

बैच नंबर 359 के राजीव वर्मा बैरक में मिले थे अचेत

बाजपुर। पुलिस लाइन से स्थानांतरित होकर बुधवार को बाजपुर कोतवाली पहुंचे 45 वर्षीय हेड कांस्टेबल राजीव वर्मा की अचानक मौत हो गई। वे शाम को कोतवाली पहुंचे थे और बैरक में आराम कर रहे थे।

करीब छह बजे साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें अचेत अवस्था में पाया, जिसके बाद आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

राजीव वर्मा मूल रूप से ग्राम पुल्ला, थाना पंचेश्वर, जिला चंपावत के निवासी थे। वर्ष 2001 में बैच संख्या 359 के तहत पुलिस सेवा में भर्ती हुए थे।

कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि मृतक की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी स्थानीय स्तर पर उपलब्ध नहीं थी। मामले की सूचना परिजनों व उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *