तेज रफ्तार डंपर ने तोड़ी दीवार, घर में घुसा वाहन – दंपति गंभीर रूप से घायल..

खबरें शेयर करें

शनिवार सुबह उत्तराखंड के बाजपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब एक तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गया। यह हादसा सुबह करीब 7 बजे ग्राम महेशपुरा में हुआ, जानकारी के मुताबिक, रुद्रपुर से काशीपुर की ओर जा रहा डंपर पहले डिवाइडर तोड़ते हुए हाईवे पार कर गया और फिर दीवार तोड़कर सीधे ओमप्रकाश नामक व्यक्ति के घर में जा घुसा। इस घटना में 61 वर्षीय ओमप्रकाश और उनकी 59 वर्षीय पत्नी राजवती गंभीर रूप से घायल हो गए।

डंपर की रफ्तार इतनी तेज थी कि घर का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में डंपर चालक सुखपाल सिंह को भी मामूली चोटें आईं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दोराहा चौकी के इंचार्ज रमेश बेलवाल पुलिस बल के साथ पहुंचे। घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि चालक को नींद की झपकी आ गई थी, जिस वजह से उसने वाहन से नियंत्रण खो दिया और यह गंभीर हादसा हो गया, फिलहाल पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *