रुद्रपुर लोकपथ संदेश ब्यूरो
महिला के साथ स्वीमिंग पुल में अर्धनग्न अवस्था में एक युवक ने बच्चे के सामने अश्लील हरकत की। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया गया। मामले में एसटीएफ के एसएसपी तक जब जानकारी पहुंचीं तो उन्होंने जिला पुलिस को जांच के निर्देश दिए। मामले में जांच के बाद एक महिला के मोबाइल से अश्लील वीडियो वायरल होना सामने आया। इस पर पुलिस ने महिला के खिलाफ चाइल्ड पोर्नोग्राफी वायरल करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मंगलवार को कोतवाली में तैनात एसआई जितेंद्र खत्री की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि एसटीएफ एसएसपी को फेसबुक पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी वीडियो शेयर करने के संबंध में शिकायत मिली थी। बीते 22 जून को उन्होंने मामले में जांच करने के निर्देश दिए थे। जांच में सामने आया कि पांच मोबाइल नंबर से चाइल्ड पोर्नोग्राफी वायरल हुई थी। जांच में सामने आया कि रुद्रपुर निवासी एक महिला के मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल कर सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड की है। यह चाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित अपराध है। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
