दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की शराब नीति से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय( ईडी) की टीम की ओर से गिरफ्तारी किए जाने की बड़ी खबर सामने आ रही है। ईडी की टीम अभी उनके ऑफिस में ही है। वहीं केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ उनकी लीगल टीम सुप्रीम कोर्ट के रजिस्टार के पास पहुंच गई है। आम आदमी पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट से तत्काल इस मामले में सुनवाई की मांग की है। वहीं केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। आम आदमी पार्टी ने इसे केंद्र की मोदी सरकार के इशारे पर उठाया गया कदम बताया है। वहीं यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी एक नई क्रांति को जन्म देगी। यह पहला मौका है जब किसी सीटिंग सीएम को ईडी ने गिरफ्तार किया है।
Related Posts
डॉ. मनमोहन सिंह चौहान बने गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी, डॉ. मनमोहन सिंह चौहान को गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया…
एबीजी शिपयार्ड के संस्थापक-अध्यक्ष ऋषि कमलेश अग्रवाल गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार को एबीजी शिपयार्ड लिमिटेड के संस्थापक-अध्यक्ष ऋषि कमलेश अग्रवाल…
चारधाम यात्रा: कोरोना जांच को लेकर राहत, इन नियमों के साथ श्रद्धालु कर सकेंगे यात्रा
ख़बर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में अक्षय तृतीया के दिन मंगलवार को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के…

