मुखबिर की सूचना पर खेत की ओर दौड़ी पुलिस, नजारा देख रह गई दंग, जानिए क्या था पूरा मामला

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर लोकपथ संदेश ब्यूरो

मुखबिर ने एक ऐसी सूचना दी कि पुलिस को विश्वास नहीं हुआ। सूचना इतनी अहम थी कि पुलिस सीधे मुखबिर की बताई जगह की ओर दौड़ पड़ी। जब पुलिस कि नजर वहां टिकी तो पुलिस भी दंग रह गई। यहां गेंहू की खेती के बीच अफीम के हरे पौधे लहलहा रहे थे। उधमसिंह नगर जिले के केलाखेड़ा में जिला पुलिस ने अफीम की खेती पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने अफीम के हरे पौधे जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मौके से 104 किलो अफीम के हरे पौधे किए जब्त किए हैं।
आगामी लोकसभा निर्वाचन को लेकर पुलिस अवैध मादक पदार्थों और तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है। थानाध्यक्ष केलाखेड़ा को मुखबिर ने गेंहू के खेत के बीच अफीम की खेती की सूचना दी। इस पर पुलिस ने दलजीत सिंह के खेत में छापा मारा। इस दौरान दलजीत के घर के पास के खेत में अफीम के हरे पौधे मय डोडा फल के करीब 104.205 किलो बरामद हुए। पुलिस ने इसे जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *