बेखौफ बदमाशों ने डेयरी संचालक पर की फायरिंग, पेट में लगे छर्रे

खबरें शेयर करें

  • डेयरी बंद कर घर लौटते समय बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग
  • वारदात में पिता भी चोटिल, घायल डेयरी संचालक को हायर सेंटर किया गया रेफर
  • काशीपुर लोकपथ संदेश ब्यूरो
    उधमसिंह नगर जिले में बदमाश बेखौफ हो गए हैं। आए दिन फायरिंग, लूट और डकैती की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसी ही एक घटना में बाइक सवार बदमाशों ने एक डेयरी संचालक पर फायरिंग कर दी। वारदात में छर्रे डेयरी संचालक युवक के पेट में लगे। वारदात तब हुई जब डेयरी संचालक अपने पिता के साथ बाइक से डेयरी बंद कर घर लौट रहा था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार घायल के पेट से छर्रे निकाल दिए गए हैं और उसकी हालत अब स्थिर है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। वारदात को रंजिश के चलते अंजाम देने की भी संभावना जताई जा रही है।
    जानकारी के मुताबिक, कुंडेश्वरी निवासी अजय सिंह पुत्र नारायण दास डेयरी का काम करते हैं। उनकी आवास विकास कालोनी में एक डेयरी है। शनिवार रात को अजय अपने पिता के साथ डेयरी बंद कर घर लौट रहा थे। वहीं जैसे ही वह नूरपुर मोड़ के पास पहुंचे तो पीछे से बाइक में आए बदमाशों ने उन पर फायर झोंक दिए। इस वारदात में छर्रे अजय के पेट में लगे। वहीं उनके पिता भी चोटिल हो गए। वारदात की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां से अजय को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *