दो दिन बढ़ा स्कूलों का अवकाश, टीचर्स और कर्मचारियों की रहेगी छुट्टी

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। जिलाधिकारी उदय राज सिंह ने 14 व 15 जुलाई को इंटर तक निजी व सरकारी सभी विद्यालय बंद रखने के निर्देश दिए हैं। इन दो दिन शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक स्टाफ की भी छुट्टी रहेगी।

 

जिलाधिकारी उदय राज ने जारी आदेश में कहा कि आपदा और भारी से भारी बारिश की मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर पूरे राज्य में स्कूल बंद हैं। इसी क्रम में ऊधमसिंह नगर जिले में भी आंगनबाड़ी केंद्र, कक्षा 12 तक के निजी व सरकारी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। इस दौरान शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक स्टाफ को भी स्कूल नहीं बुलाया जा सकेगा।

आदेश का उल्लंघन होने पर आपदा अधिनियम के तहत दंडनीय होगा।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *