बाढ़ और आपदा से बचाव के लिए बेहद संजीदगी से काम कर रहे डीएम उदय राज

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के दृष्टिगत जनपद में बाढ़ एवं आपदा से बचाव हेतु जिलाधिकारी उदयराज सिंह बेहद संजीदगी से कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने शुक्रवार की प्रातःकाल में लगभग सात बजे से कल्याणी नदी का निरीक्षण किया।

उन्होंने अटरिया मंदिर के निकट अटरिया पुल, किच्छा बाईपास पर धोबीघाट पहुंचकर नदी क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान नदी के प्रवाह के संबंध में नदी की चौड़ाई, गहराई, नदी क्षेत्र पर अतिक्रमण के साथ ही नदी के प्रवाह की पुरानी जानकारियां ली। जिलाधिकारी ने नदी क्षेत्र में रह रहे व्यक्तियों की सूची तैयार करने सहित महत्वपूर्ण दिशा–निर्देश उप जिलाधिकारी को दिए।

इसके पश्चात जिलाधिकारी ने मनोज सरकार स्टेडियम का भी निरीक्षण किया और स्टेडियम विभिन्न खेल गतिविधियों, सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने वेलोड्राम के लिए शीघ्रता से जगह चिन्हित करने के निर्देश उप जिलाधिकारी को दिए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी ने इंडोर हाल, बन रहे बहुद्देशीय भवन, प्रस्तावित स्विमिंग पूल, ईएसआईसी हॉस्पिटल, सिडकुल को ईएसआईसी हॉस्पिटल से जोड़ने के लिए प्रस्तावित पुल आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, तहसीलदार पूजा शर्मा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *