रुद्रपुर। चोरी की दो बाइकों के साथ पुलिस ने चोरी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीओ सिटी आशीष भारद्वाज ने मामले का खुलासा किया। बताया कि एचडीएफसी बैंक के सामने से 30 अगस्त को एक बाइक चोरी हो गई थी। इस पर ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर सीसीटीवी कैमरे खंगाले और बाइक की छानबीन की। पुलिस ने ट्रांजिट कैंप जेपी नगर निवासी सुनील कुमार वर्मा, नारायण कॉलोनी निवासी विवेक कुमार शुक्ला, खेड़ा निवासी दिलीप पासवान को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बाइक चोरी करने की बात कबूली । आरोपियों ने बताया कि उन्होंने मई में किच्छा रोड स्थित कोरियर कंपनी के सामने से एक और बाइक चोरी की थी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मोदी मैदान से चोरी की दोनों बाइक बरामद कर ली। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया।
Related Posts
नाबालिग से यौन शोषण के आरोपी आसाराम को फिर लगा झटका
ख़बर शेयर करें -जोधपुर. राजस्थान हाईकोर्ट ने नाबालिग से यौन शोषण के मामले में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे…
पड़ोसी देश की पूर्व प्रधानमंत्री को फांसी की सजा जानिए क्या है वज़ह
ख़बर शेयर करें -बांग्लादेश की राजनीति में बड़ा धमाका करते हुए राजधानी ढाका की एक अदालत ने सोमवार को अपदस्थ…
नशे के कैप्सूल, गोलियों के साथ तस्करी का आरोपी पकड़ा
ख़बर शेयर करें -नानकमत्ता। पुलिस ने बाइक से नशे के कैप्सूल, गोली बेचने जा रहे तस्कर को पकड़ा। तलाशी में…

