हरिद्वार। धर्म संसद में नफरती भाषण देने के मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उत्तर प्रदेश शिया वक्त बोर्ड के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी उर्फ वसीम रिजवी ने एक वीडियो जारी कर जाने से पहले सिरेंडर करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि वह न्यायालय पर पूरा भरोसा है। उन्हें न्याय मिलेगा। हरिद्वार के खड़खड़ी स्थित वेद निकेतन में बीती 17 से 19 दिसंबर तक हुई धर्म संसद में त्यागी पर नफरती भाषण देने का आरोप था। मामले में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने उन्हें 13 जनवरी को गिरफ्तार किया । न्यायालय ने उनको हरिद्वार जेल भेज दिया था । 17 मई को सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल ग्राउंड पर 3 महीने की बेल दी थी। जमानत की अवधि पूरी होने पर सुप्रीम कोर्ट ने त्यागी को हरिद्वार जेल में सरेंडर करने के आदेश दिए हैं।
Related Posts
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शादी के बंधन में बंधे
ख़बर शेयर करें -पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शादी के बंधन में बंध गए हैं। शादी के बाद दुल्हन गुरप्रीत…
विपक्ष के 19 सांसद सप्ताह भर के लिए राज्यसभा से निलंबित किए गए
ख़बर शेयर करें -नई दिल्ली लोकसभा के बाद अब राज्यसभा में भी सदन के निरादर पर मंगलवार को 19 विपक्षी…
देश के चार शहरों में NCB ने 30 हजार किलो जब्त ड्रग्स किया नष्ट, वर्चुअली रूप से मौजूद रहे अमित शाह, देखें
ख़बर शेयर करें -नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने आज देश के चार शहरों में बीते दिनों जब्त की गई 30…

