हरिद्वार। धर्म संसद में नफरती भाषण देने के मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उत्तर प्रदेश शिया वक्त बोर्ड के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी उर्फ वसीम रिजवी ने एक वीडियो जारी कर जाने से पहले सिरेंडर करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि वह न्यायालय पर पूरा भरोसा है। उन्हें न्याय मिलेगा। हरिद्वार के खड़खड़ी स्थित वेद निकेतन में बीती 17 से 19 दिसंबर तक हुई धर्म संसद में त्यागी पर नफरती भाषण देने का आरोप था। मामले में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने उन्हें 13 जनवरी को गिरफ्तार किया । न्यायालय ने उनको हरिद्वार जेल भेज दिया था । 17 मई को सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल ग्राउंड पर 3 महीने की बेल दी थी। जमानत की अवधि पूरी होने पर सुप्रीम कोर्ट ने त्यागी को हरिद्वार जेल में सरेंडर करने के आदेश दिए हैं।
Related Posts
पार्क में मिसाइल गिरने के मामले में वायुसेना के तीन अफसर बर्खास्त
ख़बर शेयर करें -नई दिल्ली। भारत की तरफ से गलती से फायर होकर पाकिस्तान की सीमा में गिरने वाली ब्रह्मोस…
लीबिया हिंसक झड़पों में 32 की मौत
ख़बर शेयर करें -त्रिपोली। लीबिया में उथल-पुथल के बीच प्रतिद्वंदी सरकारों के समर्थकों में हुए संघर्ष के दौरान करीब 32…
जम्मू कश्मीरः तीन साथी जवानों को गोली मारने के बाद ITBP जवान ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी
ख़बर शेयर करें -Jammu Kashmir: सेना के जवानों की खुदकुशी का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटे में…

