नई दिल्ली । कांग्रेस के पूर्ण कालीन अध्यक्ष के लिए 17 अक्टूबर को चुनाव होगा । आंतरिक मतभेदों और कद्दावर नेताओं के लगातार पार्टी छोड़ने से परेशान पार्टी ने इसका निर्णय रविवार को हुई कार्यसमिति की बैठक में लिया। पार्टी अध्यक्ष के चुनाव के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी की जाएगी। और 24 से 30 सितंबर तक नामांकन भरे जा सकेंगे। परिणाम का ऐलान 19 अक्टूबर को किया जाएगा। नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 8 अक्टूबर है। चुनाव में 9000 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। सीडब्ल्यूसी की बैठक पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे के दो दिन बाद हुई है। पार्टी में अध्यक्ष पद के लिए नवंबर 2000 में आखिरी बार चुनाव कराया गया था, उस वक्त सोनिया गांधी ने जितेंद्र प्रसाद को हराया था।
Related Posts
अन्ना का केजरीवाल का पत्र सत्ता के नशे में डूब गए हैं आप
ख़बर शेयर करें -पुणे। समाजसेवी अन्ना हजारे ने आबकारी नीति पर सवाल उठाते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को…
रामपुर में भीषण हादसा, डबल डेकर बस और ट्रक की भिड़ंत में पांच की मौत, 22 यात्री घायल
ख़बर शेयर करें -यूपी के रामपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि रामपुर के…
तेज रफ्तार वाहन बने काल, दो युवकों की मौत
ख़बर शेयर करें -ऊधमसिंहनगर जिले में सोमवार को अलग-अलग जगह हुए सड़क हादसों में दो बाइक सवारों की मौत हो…

