नई दिल्ली । कांग्रेस के पूर्ण कालीन अध्यक्ष के लिए 17 अक्टूबर को चुनाव होगा । आंतरिक मतभेदों और कद्दावर नेताओं के लगातार पार्टी छोड़ने से परेशान पार्टी ने इसका निर्णय रविवार को हुई कार्यसमिति की बैठक में लिया। पार्टी अध्यक्ष के चुनाव के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी की जाएगी। और 24 से 30 सितंबर तक नामांकन भरे जा सकेंगे। परिणाम का ऐलान 19 अक्टूबर को किया जाएगा। नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 8 अक्टूबर है। चुनाव में 9000 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। सीडब्ल्यूसी की बैठक पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे के दो दिन बाद हुई है। पार्टी में अध्यक्ष पद के लिए नवंबर 2000 में आखिरी बार चुनाव कराया गया था, उस वक्त सोनिया गांधी ने जितेंद्र प्रसाद को हराया था।
Related Posts
गाजियाबाद में कारोबारी के परिवार के 7 लोगों का सामूहिक नरसंहार करने वाले ड्राइवर को फांसी की सजा
ख़बर शेयर करें -गाजियाबाद शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नई बस्ती में करीब 9 साल पहले एक ही परिवार के 7…
‘राष्ट्रपति बना तो CAA लागू नहीं होगा लागू’, असम में बोले यशवंत सिन्हा
ख़बर शेयर करें -विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने कहा कि यदि वो राष्ट्रपति बनते हैं तो…
तेज रफ्तार ट्रक ने ली जान, शव के कई टुकड़े – चालक फरार, ट्रक जब्त
ख़बर शेयर करें -गुरुवार रात ऊधमसिंहनगर जिले के किच्छा रोड हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तीनपानी तिराहे पर…

