देहरादून। स्नातक स्तरीय परीक्षा का पेपर लीक करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए सचिवालय के दो अपर निजी सचिव निलंबित कर दिए गए हैं । अपर मुख्य सचिव सचिवालय प्रशासन राधा रतूड़ी ने मंगलवार को उनके निलंबन के आदेश जारी किए । पेपर लीक प्रकरण में एसटीएफ ने 10 अगस्त को अपर निजी सचिव गौरव कुमार चौहान को और 12 अगस्त को अपर निजी सचिव सूर्य प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया था। दोनों अपर निजी सचिव प्रोबेशन अवधि में थे। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मंगलवार को दोनों को इस आधार पर निलंबित कर दिया, क्योंकि उत्तराखंड सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली 2003 के संशोधन के नियम 4 (3) के तहत 48 घंटे से अधिक अवधि तक वह अभिरक्षा में रहे हैं। दोनों आरोपी अपर निजी सचिवों को एसटीएफ ने आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471 व 34 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार किया था। वर्तमान में दोनों आरोपी अपर निजी सचिव जेल में है। वही इन्हें निलंबित करने की लगातार मांग उठ रही थी।
Related Posts
जिले से लापता तीन बच्चे दिल्ली-हरियाणा से बरामद
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर, संवाददाता। ऊधमसिंह नगर पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने तीन लापता बच्चों को सकुशल बरामद…
दरोगा भर्ती में विजिलेंस को मुकदमा लिखने की अनुमति
ख़बर शेयर करें -उत्तराखंड की धामी सरकार एक के बाद एक भर्तियों में हुई धांधली को लेकर संजीदा है, और…
ग्राम प्रधान संगठन की बैठक में वीरेंद्र यादव अध्यक्ष निर्वाचित
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर। किच्छा रोड स्थित एक होटल में ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम की अध्यक्षता में रुद्रपुर ब्लॉक के…

