विरोध को दरकिनार कर कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने सीपी शर्मा को सौंपा नियुक्तिपत्र और खिलाई मिठाई

रुद्रपुर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा को नियुक्तिपत्र सौंप कर बधाई दी और सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सीपी शर्मा के नेतृत्व में काम करके कांग्रेस को मजबूत करने का आहवान किया। प्रदेश नेतृत्त्व ने साफ संदेश दिया है कि उनके निर्णय पर विरोध के कोई मायने नहीं हैं।

देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने सीपी शर्मा को नियुक्तिपत्र सौंपा और मिठाई भी खिलाई। साथ ही कहा कि वह सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर काम करें। उन्होंने रुद्रपुर के कार्यकर्ताओं से कांग्रेस को मजबूत करने का आहवान किया। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा और पूर्व महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा के विरोध के बाद भी कांग्रेस हाईकमान अपने फैसले पर अडिग रहा और यह संदेश दिया कि हाईकमान का निर्णय सही है।

विरोध को दरकिनार कर कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने सीपी शर्मा को सौंपा नियुक्तिपत्र और खिलाई मिठाई

महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि वे सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर काम करेंगे। कांग्रेस में नए कार्यकर्ता बनाएंगे। उन्होंने कहा कि लगातार तीन कार्यक्रमों में अनुपस्थित रहने वाले कार्यकर्ताओं की रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को भेजी जाएगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत करने की अपील की है।