रुद्रपुर : कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने बेहड़ से बदसलूकी करने वाले ट्रांजिट कैंप एसओ को हटाने की मांग की

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कांग्रेस के दिग्गज नेता और किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ से अभद्रता करने वाले ट्रांजिट कैंप के थानाध्यक्ष सुंदरम शर्मा को तत्काल हटाने की मांग की है। उनका आरोप है कि थानाध्यक्ष का कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ रवैया ठीक नहीं है।

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि रुद्रपुर में वर्षों से यह परंपरा रही है कि लोग सुख दुख में अपने घर के आगे ही टैंट लगाते हैं। धार्मिक आयोजनों पर भी टैंट लगता रहा है। आवास विकास के कांग्रेस पार्षद रमेश कालड़ा सत्संग कार्यक्रम के लिए आवास विकास गुरुद्वारे के समीप डिवाइडर के एक ओर टेंट लगा रहे थे, थानाध्यक्ष सुंदरम शर्मा ने किसी भी दशा में टैंट न लगाने देने की बात कही। इस दौरान विधायक तिलकराज बेहड़ अस्वस्थता के बाद भी थानाध्यक्ष से बात करने मौके पर पहुंचे। आरोप है कि थानाध्यक्ष ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए बेहड़ से अभद्र व्यवहार किया। वे यह भी भूल गए कि विधायक और जनप्रतिनियों से कैसे बात की जाती है।

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि थानाध्यक्ष का व्यवहार कांग्रेसी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ ठीक नहीं है। उन्होंने मांग की कि थानाध्यक्ष सुंदरम शर्मा को तत्काल ट्रांजिट कैंप थाने से हटाया जाए। कहा कि इस घटना की वह कड़े शब्दों निंदा करते हैं। कहा कांग्रेसियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उनका आरोप है कि थानाध्यक्ष भाजपा के इशारे पर कार्य कर रहे हैं। यह सहन नहीं किया जाएगा। उनका कहना है कि ट्रांजिट कैंप में थानाध्यक्ष के संरक्षण में हो रहे गोरखधंधों का खुलासा कांग्रेस करेगी।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *