पंजाब के मोहाली में झूला महज तीन सेकेंड में 50 फुट की उंचाई से नीचे गिरा। इसमें 30 लोग सवार थे। सभी लोगों को चोट आई है। इनमें से 13 लोग गंभीर घायल हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल मोहाली के दशहरा मैदान में मेला चल रहा है। यहां ड्रॉप टावर झूले के हाइड्रोलिक का तार टूटने से नीचे गिरा है। यह खामी प्राथमिक जांच में निकल कर सामने आई है लेकिन अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान उठे हैं। ड्रॉप टॉवर झूला दुनिया में खतरनाक माना जाता है।
Related Posts
गाजियाबाद में कारोबारी के परिवार के 7 लोगों का सामूहिक नरसंहार करने वाले ड्राइवर को फांसी की सजा
ख़बर शेयर करें -गाजियाबाद शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नई बस्ती में करीब 9 साल पहले एक ही परिवार के 7…
बिहार की जमीन से निकलेगा सोना, निकल और क्रोमियम, खनन के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू, राज्य को होगी बंपर कमाई
ख़बर शेयर करें -बिहार के जमुई में सोने की जानकारी मिलने के बाद अब राज्य के कई जिलों में बड़े…
आशीष भारद्वाज बने रुद्रपुर सीओ
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर। एसएसपी ने जिले में चार सीओ का स्थानांतरण व 2 को नई जिम्मेदारी दी है। एसएसपी…

