मुंबई से सटे विरार में रफ्तार का कहर, सड़क दुर्घटना में दो लोगों मौत; दो की हालत गंभीर

खबरें शेयर करें

मुंबई से सटे विरार में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। साथ ही दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह पूरी घटना आज सुबह 5 बजे होने की बात सामने आई है। इससे पहले आज मुंबई के खार दांडा में भी भीषण सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। जबकि सोलापुर में भी सड़क हादसा हुआ है।

ज्ञात हो कि विरार पूर्व के चंदनसार स्थित राई पाडा में आज सुबह 5 बजे मुंबई-अहमदाबाद मार्ग की दिशा में एक कार में चार लोग सवार थे। तेज गति से चल रही कार पर से ड्राइवर का अचानक नियंत्रण छुट गया। कार सीधे एक पेड़ से जाकर टकराई और दो-तीन बार पलटी मारने के बाद रास्ते के नीचे जा गिरी।

वहीं इस सड़क हादसे में दिपेश मर्चंडे (22), जतीन पाटील (21) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने हादसे के कारण मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गौर हो कि इससे पहले मुंबई के खार दांडा में भी भीषण सड़क हादसा बीती रात हुआ है। जहां तेज रफ्तार इनोवा कार ने अर्टिगा को जोरदार टक्कर मारी थी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अर्टिगा उड़कर दूसरी तरफ के फुटपाथ पर चली गई।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *